फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कोटा बना जिले में बवाल-ए-जान

Sun, 05 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज यादव की हत्या के बाद बेसुध पड़ी पत्नी और पास में बैठे बच्चे और परिजन।
विज्ञापन

विज्ञापन

 राशन कोटे की दुकानों में खाद्यान्न न मिलने की समस्या जिले भर में लगातार उठ रही हैं। ब्लाक और तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक आए दिन प्रदर्शन हो रहे हैं। इस पर रंजिशन घटनाएं हो रही हैं। शुक्रवार को दीनपुर गांव में बजरंग दल कार्यकर्ता अनुज यादव की हत्या भी राशन वितरण न होने पर कोटेदार के विरोध के रूप में सामने आई है।  

   थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार अनुज यादव का गांव के ही कोटेदार एवं सपा नेता पर्वत सिंह यादव से पुराना विवाद चल रहा था। कोटे का राशन वितरित न करने को लेकर पर्वत सिंह की कई बार अनुज यादव ने शिकायतें की थी। इसी बात को लेकर दोनों पुरानी रंजिश चल रही थी। जिस पर पुलिस प्रशासन ने कोई एक्‍शन नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन वितरण संबंधी तमाम शिकायतें आए दिन तहसीलदार, बीडीओ, एसडीएम और डीएम के पास तक पहुंच रही हैं। इसके बावजूद कोटेदारों पर प्रशासन और पूर्ति विभाग की ओर से कोई शिकंजा नहीं कसा जा सका है। दीनपुर गांव में इस घटना के बाद लोगों में चर्चा थी कि कोटे की यह धांधली और भी अनहोनी घटनाएं करा सकती है। पिछले दिनों सदर तहसील में एक गांव के कुछ लोगों ने कोटेदार की कालाबाजारी पर रोक न लगने से कुपित होकर अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाने तक का प्रयास किया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें