रामपुर। यूपी-112 इमरजेंसी सर्विसेज में रामपुर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 92.28 अंकों के साथ जनपद ने लगातार 14वें महीने यह उपलब्धि हासिल की है। दूसरे नंबर पर संभल, तीसरे पर मेरठ व चौथे नंबर पर हाथरस है।
पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इस रैंकिंग में प्रतिक्रिया समय, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीडबैक और घटना समाधान जैसे मानकों पर आधारित अंकन प्रणाली है। उन्होंने पूरी 112 टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। पूरे प्रदेश में रामपुर पुलिस सितंबर 2024 से अक्तूबर 2025 तक लगातार शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।