फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 1733 पैरासिटामोल की गोली व 57 खांसी सिरप की रोजाना हो रही खपत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मौसम प्रत्येक दिन बदल रहा है। इससे प्रतिदिन वायरल बुखार व डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसको लेकर जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाओं का भंडारण किया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब 1733 पैरासिटामोल की गोली व 57 खांसी सिरप की भी रोजाना खपत हो रही है। वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिसमें 907 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखाने के लिए पंजीकरण कराया। चिकित्सकों ने बताया कि सबसे ज्यादा वायरल ब़ुखार व खांसी-जुकाम के मरीजों में इजाफा हुआ है। मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है।

पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है दवा
रामपुर। स्वास्थ्य विभाग ने मौसम परिवर्तन के कारण बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला अस्पताल में दवाओं का भंडारण पर्याप्त मात्रा में कर लिया गया है। इस समय अस्पताल में एक लाख पैरासिटामॉल की गाेली, 2200 खांसी के सिरप समेत डायरिया, पेटदर्द व अन्य बीमारियों की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में खांसी,जुकाम और बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। सभी मरीजों को अस्पताल से निशुल्क जांच की सुविधा व दवा वितरित कराई जा रही हैं। इस समय पैरासिटामॉल की गोली और सिरप समेत सभी आवश्यक दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

- डॉ. बीसी सक्सेना,सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें