फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: आजम खां के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले में नहीं पहुंचा गवाह, सुनवाई टली

Sat, 18 Dec 2021 10:48 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।

सार

सीतापुर जेल से आजम खां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सुनवाई से जुड़े। अब इन मामलों में कोर्ट ने अगली तारीख 24 दिसंबर तय की है। साल 2007 में विधानसभा चुनाव के दौरान टांडा में एक जनसभा के दौरान आजम खां द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए बसपा नेता धीरज शील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई थी। गवाह के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। इसके अलावा आजम खां के खिलाफ यतीमखाना प्रकरण में दर्ज 11 मामलों में शनिवार को कोर्ट में सुनवाई हुई।

विज्ञापन


सीतापुर जेल से आजम खां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस सुनवाई से जुड़े। अब इन मामलों में कोर्ट ने अगली तारीख 24 दिसंबर तय की है। साल 2007 में विधानसभा चुनाव के दौरान टांडा में एक जनसभा के दौरान आजम खां द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए बसपा नेता धीरज शील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।

विज्ञापन

एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले में गवाही की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को गवाह के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली तारीख 24 दिसंबर तय की है। इसके अलावा यतीमखाना प्रकरण में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज 11 मामलों में भी शनिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। ये मामले साल 2019 में शहर कोतवाली में दर्ज किए गए थे।

आरोप लगाया गया था कि यतीमखाना नाम से बसी बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ आजम खां के इशारे पर मारपीट और लूटपाट की गई थी। कई लोगों के घर भी ध्वस्त कर दिए गए थे। शनिवार को इन 11 मामलों में सुनवाई के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। कोर्ट ने इन मामलों में अगली तारीख 24 दिसंबर तय की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें