फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में बड़ा हादसा: किसान के भूसाघर की कच्ची दीवार गिरी, मलबे में दबने से तीन बच्चों ने दम तोड़ा, दो जख्मी

Sun, 01 Oct 2023 01:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर में कच्ची दीवार गिरने से उसके मलबे में पांच बच्चे दब गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पांचों को बाहर निकला। इस बीच तीन की मौत हो चुकी थी। प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
रामपुर में हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर जिले के ग्राम सनकरी निवासी किसान आले हसन के भूसाघर की कच्ची दीवार रविवार की दोपहर को अचानक भर-भराकर गिर गई। इसके मलबे में दबकर गली में खेल रहे इनायत (5) पुत्री जब्बार, अल्तमस (3) पुत्र सद्दाम निवासी ग्राम सनकरी तथा अलीम (3) पुत्र शन्नू निवासी ग्राम उदयपुर मिलक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


शारिक (5) पुत्र सत्तार और छोटे की तीन वर्षीय पुत्री अनम गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पांचों बच्चे घर के पास ही खेल रहे थे। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने मलबा हटाकर पांचों को बाहर निकाला। इसमें से दो को अस्पताल भेजा। सूचना पर भोट पुलिस और बिलासपुर तहसीलदार निश्चय कुमार पहुंचे।

तहसीलदार ने बताया सूचना अधिकारियों को भी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि भूसाघर की दीवार कच्ची थी। संभावना है कि बारिश होने की वजह से और कमजोर हो गई होगी। इसके चलते यह हादसा हुआ है।

टाटा मैजिक चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, बुजुर्ग की मौत

संभल में फिरोजपुर पुल के नजदीक बाइक सवारों को टाटा मैजिक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ निवासी काशीराम (60) रामशाह की उपचार को जाते समय मौत हो गई। उनका रिश्तेदार मुरादाबाद के हरथला निवासी बबलू की हालत गंभीर हालत है।

विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ जब काशीराम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर संभल एक कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। जैसे ही फिरोजपुर पुल के नजदीक पहुंचे तो टाटा मैजिक चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। बेटे सोनू ने बताया कि उनके पिता खेती किसानी करते थे।

संभल जाते समय हादसे का शिकार हो गए। मृतक की पत्नी सरोज और चार बेटे व दो बेटी का रोरो कर बुरा हाल है। संभल कोतवाली के प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि टाटा मैजिक को कब्जे में लिया गया है। चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें