फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: डीजे बजाने गए संचालक की करंट की चपेट में आकर मौत, परौता में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुई घटना

Tue, 03 May 2022 11:32 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)

सार

ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर निवासी गिरिराज पड़ोसी गांव परौता में एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था। डीजे बजाने के लिए संचालक ने जैसे ही तार जोड़े, वह नंगे तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
करंट लगने से डीजे संचालक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने गए संचालक की तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर परिजन चीखते चिल्लाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। उधर सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन


ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव मधुकर निवासी गिरिराज (27) पड़ोसी गांव परौता में एक वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे बजाने के लिए गया हुआ था। सोमवार देर रात को डीजे बजाने की तैयारी कर रहे थे। डीजे बजाने के लिए संचालक ने जैसे तार जोड़े। वैसे ही खुले तार में दौड़ रहे करंट ने संचालक को अपनी चपेट में ले लिया। करंट की चपेट में आते ही वह तड़पने लगा।

इसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटनास्थल पर ही डीजे संचालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजन चीखते चिल्लाते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर ढकिया चौकी इंचार्ज अजय सिंह भी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के लिए शव को रामपुर भेज दिया था। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी और चार माह का बच्चा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें