फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका ने नदी में कूदकर जान दी, पति बोला- ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से तनाव में थी

Thu, 11 Jul 2024 12:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगर (रामपुर)

सार

रामपुर में तैनात मुरादाबाद निवासी शिक्षिका ने नदी में कूदकर जान दे दी। इस घटना से परिजन अचंभित हैं। उनका कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था से शिक्षिका तनाव में थीं। 
विज्ञापन
जान गंवाने वाली शिक्षिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत लालपुर कलां के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षिका फरहा नकी (35) ने बुधवार को बहल्ला नदी में कूदकर जान दे दी। वह मुरादाबाद के मोहल्ला आजादनगर की रहने वाली थी। गाजियाबाद की फार्मेसी कंपनी में कार्यरत शिक्षिका के पति सुहेल जैदी ने कहा है कि पत्नी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था से तनाव में थी।

विज्ञापन


हालांकि सुहेल ने ऐसी कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। घटना बुधवार की सुबह नंगली गांव के पास की है। फरहा बुधवार सुबह सात बजे मुरादाबाद से ऑटो से स्कूल के लिए निकली थीं। सुबह करीब 7.30 बजे स्कूल पहुंचने से पहले ही फरहा ने ऑटो रुकवाया।

वह टांडा थाना क्षेत्र के कनपुर-लालपुर रोड पर नंगली गांव के पास बहल्ला नदी की पुलिया पर जा पहुंचीं। आसपास के लोगों ने बताया कि एकाएक वह पुलिया से नदी में कूद गईं। बचाने के लिए नजदीक मौजूद कुछ लोग भी नदी में कूदे।
विज्ञापन


कुछ देर की मशक्कत के बाद फरहा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। पति का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था होने से सभी शिक्षक त्रस्त हैं। इसका विरोध भी कर रहे हैं। इसे लेकर फरहा भी काफी तनाव में थीं। टांडा पुलिस का कहना है कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें