फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: आजम खां के धुर विरोधी विधायक आकाश सक्सेना की सुरक्षा बढ़ी, यूपी पुलिस के साथ सीआरपीएफ कमांडो भी तैनात

Tue, 29 Aug 2023 07:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर के विधायक आकाश सक्सने की गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ा दी है। अब वह यूपी पुलिस के अलावा सीआरपीएफ के कमांडो दस्ते की निगरानी में रहेंगे। आकाश सक्सेना ने आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला के खिलाफ कई केस दर्ज करवाए हैं। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के सियासी धुर विरोधी शहर विधायक आकाश सक्सेना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें अब वाई प्लस की सुरक्षा दी गई है। उनके सुरक्षा घेरे में यूपी पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के 18 जवानों की टुकड़ी भी शामिल रहेगी। गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए हैं। जिनमें सबसे अहम आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट और दो पेनकार्ड बनवाने के मामले हैं।

भड़काऊ भाषण देने के मामले में आजम खां की विधायकी जा चुकी है और आकाश सक्सेना अब रामपुर शहर विधानसभा सीट से विधायक हैं। विधायक बनने के बाद आकाश सक्सेना की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठी थी।
विज्ञापन


खुफिया इनपुट और संवेदनशीलता के बाद केंद्र सरकार ने शहर विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी । अब उन्हें संपूर्ण वाई प्लस सुरक्षा दी गई है, जिसमें यूपी पुलिस के जवानों के साथ ही अब आकाश सक्सेना के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।

क्या है वाई प्लस सुरक्षा

केंद्र सरकार की तरफ से मिली वाई प्लस सुरक्षा में सीआरपीएफ की एक प्लाटून मिली है। जिसमें 18 जवान शामिल हैं। ये जवान आधुनिक हथियारों से लैस होने के साथ ही कड़ी निगरानी भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें