फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: निजी बस कार से टकराकर बंद दुकान में घुसी, 6 लोग घायल

Wed, 20 Jul 2022 01:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज़ एजेंसी, केमरी (रामपुर)
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह सवारी लेकर रामपुर जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से टकरा गई और इसके बाद बंद एक दुकान में घुस गई। हादसे में पिता पुत्री समय 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एक निजी अस्पताल भेजा गया है। बुधवार की सुबह एक निजी बस सवारियां लेकर बिलासपुर से कैमरी होते हुए रामपुर को जा रही थी पुलिस के अनुसार बस में चालक परिचालक समेत 22 लोग सवार थे। 

विज्ञापन


केमरी थाना क्षेत्र में ग्राम सिमरिया में स्वार खुर्द रोड की ओर से आ रही एक कार अचानक रोड पर आ गई, जिसे देख बस चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और अनियंत्रित बस कार से टकराते हुए रोड किनारे उमेश चंद्र गुप्ता निवासी स्वार खुर्द की बायोडीजल की दो माह से बंद चल रही दुकान में घुस गई।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार सवार खुर्द गांव की ओर से सिमरिया को आ रही थी और कार में भोट थाना क्षेत्र के ग्राम उस्मान नगर निवासी शरीफ अहमद समेत चार लोग सवार थे।  हादसे के दौरान कार सवार चारों लोग घायल हो गए। 

इसके अलावा बस में सवार केमरी के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी शहादत हुसैन और उसकी पुत्री शबाना भी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। सूचना पर केमरी थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।  बस में सवार लोगों ने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी लोगों ने आनन-फानन में बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायल पिता पुत्री को भी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


घटना के दौरान चालक बस छोड़ कर भाग गया थाना प्रभारी का कहना है कि हादसे में घायल लोगों का उपचार चल रहा है जिनकी हालत ठीक है फिलहाल घटना की कोई तहरीर नहीं आई है तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी|

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें