फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में 33 मामले, रामपुर में आठ और पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ/रामपुर। किन्नौर और रामपुर उपमंडल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को किन्नौर में कोरोना के 33 और रामपुर में आठ नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग किन्नौर के मुताबिक 503 सैंपल जांच के लिए गए थे। इसमें 33 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 175 सैंपल आईजीएमसी शिमला जांच के लिए भेजे गए हैं। गत दिनों आईजीएमसी शिमला भेजे गए 341 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार हैं। पॉजिटिव आने वालों में पूह उपमंडल से 18 मामले हैं। इसमें 7 मामले टिडोंग जल विद्युत परियोजना, 6 मामले पूह, 4 मामले चांगो और एक मामला रिब्बा गांव से है, जबकि कल्पा उपमंडल से संक्रमण के 9 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

जिनमें सांगला के थेमगारंग गाँव से 6 मामले, रिकांगपिओ से 3 मामले से है। निचार उपमंडल से 6 मामले सामने आए हैं जिनमे भावानगर क्षेत्र से 5 मामले और एक मामला निचार से आया है। मामले की पुष्ठि करते हुए मुख्य चिकित्सा नेगी ने बताया कि जिले में अब तक कोविड के 32692 सेम्पल लिए जा चुकें हैं जिनमें से 31495 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले मे अब तक कुल 1856 सेैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें से 1575 रोगी स्वस्थ हो चुकें है। उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के कुल 258 मामले सक्रिय हैं। जिले मे कोविड-19 के कारण 23 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें