ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग की मुंडू पंचायत में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अफीम के 569 पौधे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुंडू पंचायत के जेहन गांव में दबिश में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती की गई है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी तो यहां अफीम के 569 पौधे बरामद किए हैं। डीएसपी ठियोग कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दिनेश के घर पर शनिवार को दबिश दी। यहां घर के साथ लगते खेतों में पुलिस ने बड़े पैमाने पर अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। आरोपी दिनेश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।