रामपुर। अंडर 16 अंतर जनपदीय क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में शनिवार को संभल ब्लू और संभल रेड टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें संभल ब्लू ने 14 रनों से जीत दर्ज की।
जौहर विवि के मैदान पर चल रही प्रतियोगिता में शनिवार को हुए मुकाबले में संभल ब्लू की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। जिसमें मोहम्मद कासिम ने 56 और मोहम्मद सोहेल ने 28 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए संभल रेड की टीम 127 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसमें सुमित बनर्जी 41 और अंश ने 27 रन बनाए। संभल ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए किशनवीर ने 4 विकेट लिए और बिट्टू कुमार 3 विकेट लिए। किशनवीर को मैन ऑफ मैच चुना गया। संवाद