रामपुर के डूंगरपुर बस्ती केस में इंस्पेक्टर ने गवाही दी। अब इस मामले में 15 मार्च को सुनवाई होगी। केस में आरोपी आजम खां जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए।
रामपुर के डूंगरपुर बस्ती के एक मामले में इंस्पेक्टर ने गवाही दी। जिरह के लिए 15 मार्च की तारीख तय की गई है। गंज थाने में 2019 में दर्ज डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के कई मामले दर्ज हुए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह निरीक्षक रामवीर सिंह कोर्ट में पेश हुए,जहां पर उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। जिरह के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया है। वहीं दूसरी ओर किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में सपा नेता आजम खां से जुड़े तीस मामलों में सुनवाई हुई।