फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पीपली वन में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, रायफल-बंदूक और कारतूस बरामद

Sun, 10 Mar 2024 07:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर पुलिस ने पीपली वन में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है जबकि एक फरार हो गया। आरोपियों की निशानदेही पर कई हथियार मिले हैं। 
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने मिलकखानम क्षेत्र के पीपली वन में छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी। इस दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने एक रायफल, बंदूक समेत शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


मिलकखानम थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर ने सूचना दी थी कि पीपली वन में एक धार्मिक स्थल के पीछे कुछ लोग अवैध शस्त्र बना रहे हैं। पुलिस ने टीमें बनाकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली। छापा पड़ने पर अवैध शस्त्र बना रहे लोग भागने लगे लेकिन पुलिस ने गुलफाम और शाजिद उर्फ प्रधान निवासी ग्राम रतनपुरा थाना स्वार को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार रणधीर उर्फ धीर सिंह निवासी ग्राम कलकत्ता थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंह नगर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मौके से एक रायफल 315 बोर, दो कारतूस 315 बोर, एक बंदूक 12 के साथ दो कारतूस, तीन अधबने तमंचे, छह नाल के टुकड़े, एक ड्रिल मशीन समेत अन्य उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया और भागे गए आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में एसआई सुरेश कुमार व विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल कैलाश, कुलदीप कुमार, भारत, अंकित कुमार और कपिल कुमार शामिल रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें