फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: चुनाव मशीनरी से नहीं, जनाधार से जीते जाते हैं, नकवी बोले- वोट चोरी के आरोप निराधार

Sat, 03 Jan 2026 08:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनाव जनता के विश्वास और विकास कार्यों से जीते जाते हैं न कि केवल चुनावी मशीनरी से। उन्होंने विपक्ष पर दुराग्रहपूर्ण प्रचार का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
रामपुर में मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि चुनावी मैदान केवल चुनावी मशीनरी के बल पर नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और सतत विकास के कार्यों से जीते जाते हैं। सर्किट हाउस में बात करते हुए नकवी ने कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बजाय संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ साजिश और दुराग्रहपूर्ण प्रचार में लगे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुशासन और समावेशी विकास का वैश्विक ब्रांड बना है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि यह मानवता के लिए एक काले अध्याय के समान है और ऐसे जुल्म के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

नकवी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने अंदरुनी झगड़ों और जनाधार के संकट के बावजूद अहंकार में डूबी हुई है। उन्होंने विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों को बकवास बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों की मजबूत तैयारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, शहर विधायक आकाश सक्सेना सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें