सीएमएस और सीएमओ को कई बार लिख चुके हैं पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी और पीएचसी में तैनात करीब 180 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पिछले तीन साल से गर्म वर्दी नहीं मिली है। कर्मचारियों ने मांग करते हुए जल्द ही गर्म वर्दी उपलब्ध कराने की मांग की है।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रामपुर के जिलाध्यक्ष हरिओम ने कहा कि 2024 से अब तक कई बार सीएमएस और सीएमओ को पत्र दिया गया है, परंतु अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इस सब मामले से डीएम को भी प्रतिलिपि के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि जब हम अधिकारियों से वर्दी नहीं मिलने का कारण पूछते हैं तो उनका कहना होता है कि अभी बजट नहीं है, जिस कारण वर्दी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा जाएगा।
इस दौरान इसरार खां, प्रेम प्रकाश, शाकिर अली हरि भजन आदि मौजूद रहे।
-
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ठंड में गर्म वर्दी नहीं मिलने के मामले में जानकारी हासिल की जाएगी कि आखिर कर्मचारियों को अभी तक वर्दी क्यों नहीं मिली है। इसको लेकर सीएमएस से भी वार्ता की जाएगी। -डॉ. आशु अग्रवाल, एडी हेल्थ, मुरादाबाद