रामपुर। शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में चल रही सीनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में रामपुर क्रिकेट अकादमी ने जुठिया क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हरा दिया।
बुधवार को खेले गए मैच में रामपुर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। जुठिया किक्रेट क्लब की टीम 19.4 ओवर में मात्र 77 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी रामपुर स्पोर्टस क्लब की टीम ने निर्धारित लक्ष्य मात्र एक विकेट खोकर पूरा कर लिया। रामपुर किक्रेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हर्ष ने 37 और पार्थ ने नाबाद 24 रन बनाए। रामपुर क्रिकेट अकादमी के हर्ष मैन ऑफ द मैच रहें। अंपायर अमित सक्सेना और विवेक कुमार रहे। प्रतियोगिता का सातवां मैच एकता क्रिकेट क्लब व पायनियर क्रिकेट क्लब के मध्य खेला जायेगा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, उपजिला क्रीड़ा अधिकारी विवेक कुमार भी मौजूद रहे। संवाद