फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur by-election: रामपुर से आसिम राजा होंगे सपा प्रत्याशी, आजम खां ने खुद किया एलान

Mon, 06 Jun 2022 02:02 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर 

सार

समाजवादी पार्टी ने आज रामपुर से अपने लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आजम खां ने खुद उम्मीदवार का नाम घोषित किया। पार्टी की ओर से ये संदेश देने की कोशिश की गई कि आजम खां आज भी पार्टी के प्रमुख नेता हैं। 
विज्ञापन
आसिम रजा, सपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए आज प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। सपा नेता आजम खां ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के बाद खुद प्रत्याशी के नाम का एलान किया। लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने आसिम रजा को मैदान में उतारा है। आसिम रजा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीं, रजा के सामने भारतीय जनता पार्टी ने घनश्याम लोधी को प्रत्याशी घोषित किया है। घनश्याम लोधी ने भी सोमवार को नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


कांग्रेस से दो नेताओं ने नामांकन पत्र खरीदे 
जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ेगी। हालांकि कांग्रेस से दो नेताओं ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। आसिम रजा सपा विधायक आजम खां के करीबी हैं। आजम खां कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों के साथ सपा प्रत्याशी का नामांकन दाखिल कराएंगे।

आखम खां के परिवार के सदस्य को लेकर थीं अटकलें
सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवार को लेकर पूरी तरह से आजम खां के ऊपर ही छोड़ दिया था कि वो जिसे चाहें उम्मीदवार बना सकते थे। दिल्ली में आजम खां और अखिलेश के बीच हुई मुलाकात के बाद से रामपुर सीट को लेकर चर्चा तेज हो गई थी और माना जा रहा था कि यहां से आजम खां के परिवार का कोई सदस्य मैदान में उतर सकता है लेकिन आखम खां ने आसिम रजा पर दाव खेला है।
विज्ञापन





आजादी के बाद रामपुर में पहली बार उपचुनाव
सपा नेता आजम खां के लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद रामपुर संसदीय सीट रिक्त हुई थी। आजादी के बाद रामपुर में ऐसा पहली बार होगा, जब यहां लोकसभा की सीट के लिए उपचुनाव होगा। आजम खां ने इस सीट पर एक लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी और भाजपा प्रत्याशी व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा को शिकस्त दी थी।

रामपुर शुरूआत से ही रसूखदार
सियासत में रामपुर शुरूआत से ही रसूखदार रहा है। यहां से पहले सांसद देश के पहले शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद बने थे। इसके बाद कांग्रेस के जुल्फिकार अली उर्फ मिक्की मियां रामपुर से पांच बार सांसद रहे, जबकि एक बार जनता पार्टी और एक बार भाजपा से जीतकर डॉ. राजेंद्र शर्मा रामपुर के सांसद बने। इसके अलावा दो बार कांग्रेस की बेगम नूरबानो, दो बार सपा के टिकट पर जयाप्रदा व एक बार भाजपा के टिकट पर मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर के सांसद बने।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें