शाहबाद में हुए सड़क हादसे में एक युवक की माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सैफनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामू (18) की अज्ञात वाहन से टक्कर होने से माैत हो गई। वह बड़ागांव चौराहे पर पकौड़ी की दुकान लगाता था। दुकान बंद करने के बाद रविवार शाम को शाहबाद में रावण दहन और मेला देखने आए। मेला खत्म होने के बाद रामू बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला मंगोली स्थित एक स्कूल के सामने सैफनी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार रामू को गंभीर चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद मौका पाकर वाहन चालक फरार हो गया। घायल अवस्था में रामू को सीएचसी लाया गया।
चिकित्सकों ने रामू को देखकर मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद शाहबाद पुलिस पहुंच गई। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। देर रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अचानक हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि रामू तीन भाइयों में मझला भाई था।