फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में केस दर्ज: शादी का झांसा देकर मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींच...वीडियो भी बनाई

Mon, 14 Oct 2024 10:32 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, केमरी/भोट (रामपुर)

सार

रामपुर में मेडिकल छात्रा ने मुरादाबाद के युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। आरोप लगाया कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए। पुलिस आरोपी को पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के एक गांव निवासी मेडिकल छात्रा ने मुरादाबाद जिले के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


कहा, वह उत्तराखंड के एक मेडिकल काॅलेज से बीयूएमएस की पढ़ाई कर रही थी। 2020 में उसके साथ ही पढ़ाई कर रहे मुरादाबाद जिले के कुंदरकी क्षेत्र के कमालपुर फतेहाबाद निवासी छात्र मोहम्मद इकराम ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

उसकी अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो भी बना ली। इसके बाद आरोपी ने कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल कर उसके घर से साढे़ पांच लाख रुपये भी मंगा लिए। 
विज्ञापन


2023 में कोर्स पूरा होने के बाद भी आरोपी युवती को शादी का झांसा देता रहा और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए बुलाता रहा। दो जून को भी आरोपी ने युवती को रामपुर स्थित एक होटल में बुलाया व दुष्कर्म किया।

इसी दौरान युवती को जानकारी मिली कि आरोपी के परिजन उसकी कहीं और शादी कर रहे है। वहीं, जानकारी होने पर युवती युवक के घर पहुंचे तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। 

महिला से अभद्रता कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया

केमरी पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता कर रहे मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी एजाज को गिरफ्तार कर चालान किया है। केमरी के मोहल्ला पधान वाली मस्जिद निवासी एक महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके घर के बराबर में एक व्यक्ति अपने घर का निर्माण कार्य करा रहा है।

निर्माण कार्य के दौरान वह उसकी दीवार की ईट उखाड़कर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। उसके विरोध करने पर आरोपी उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें