फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में हादसा: उत्तराखंड रोडवेज की ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत, चालक की माैत, कंडक्टर समेत 13 यात्री जख्मी

Sat, 28 Dec 2024 10:44 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)।

सार

दिल्ली से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस बिलासपुर में ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में चालक की मौत और कंडक्टर समेत 13 यात्री घायल हुए हैं। हादसे की वजह चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम की बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से हल्द्वानी जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस नैनीताल हाईवे पर बिलासपुर के पास चावल से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई जबकि कंडक्टर समेत 13 यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस (UK04-PA-2187) शनिवार सुबह करीब 5 बजे बिलासपुर थाने के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। बस में कुल 12 यात्री और चालक-परिचालक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे में बस चालक रमनदीप सिंह (निवासी करीमगंज, थाना बहेड़ी, बरेली) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कंडक्टर समेत 12 यात्री घायल हुए। इन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिलासपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार यात्रियों की हालत सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सात घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इन घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) काठगोदाम राजेंद्र कुमार और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल लिया और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। एजीएम ने बताया कि बस हल्द्वानी डिपो की थी और इसमें चालक-परिचालक समेत कुल 14 लोग सवार थे।
विज्ञापन


हादसे का प्राथमिक कारण बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली और बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक चालक और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें