कोसी मंदिर रोड पर चल रही रामलीला में गुरुवार की रात रामलीला के मंच से राम की चरण पादुका लेकर वापस अयोध्या लौटने की लीला का मंचन किया गया। इसके आदर्श कालोनी और ज्वालानगर में भी लीला का मंचन जारी रहा।
कोसी मंदिर रोड स्थित श्री सनातन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार की रात में निषाद से मिलन, केवट संवाद, चित्रकूट निवास और राम के चरण पादुका लेकर भरत अयोध्या वापस चले जाते हैं। इस लीला का मंचन भाव विभोर कर देता है। इस मौके पर प्रधानमंत्री शिवहरि गर्ग, नवल किशोर खंडेलवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
दूसरी ओर आदर्श कालोनी के मैदान में राम के वनवास जाने के वियोग में राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं,जिससे अयोध्या नगरी शोक में डूब जाती है। इस मौके पर पवन कुमार,नवीन भाटिया, राकेश जुनेजा, सतीश चंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही ज्वालानगर में रजा टैक्सटाइल्स के मैदान में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर रामलीला में गुरुवार की रात चित्रकूट से चलना, सीता अनसुइया संवाद और पंचवटी निवास तक की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर अशोक सक्सेना, डा.तेजवीर सिंह, अवधेश शर्मा, मौजूद रहे।