फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर पर डीएम का छापा 

Wed, 24 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मंगलवार को एआरटीओ दफ्तर पर छापा मार दिया,जिससे हड़कंप मच गया। दफ्तर में जमे दलाल बिस्तर छोड़कर भाग खड़े हुए। साथ ही दफ्तर में भी खूब अनियमितता मिली,जिस पर डीएम ने बाबू को सस्पेंड कर दिया साथ ही उसके खिलाफ जांच बैठा दी। डीएम ने अनियमितता मिलने पर एआरटीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ दफ्तर में जमें दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। डीएम ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह सीसीटीवी कैमरे की मदद से दलालों को तलाश कर कार्रवाई करें।      

 जिलाधिकारी ने मंगलवार को एआरटीओ दफ्तर पर छापा मार दिया। डीएम को देख कार्यालय में सक्रिय दलाल इधर-उधर भागने लगे। दलालों को देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सिविल लाइन के इंस्पेक्टर को तलब कर लिया। कहा कि यहॉ के सीसी टीवी फुटेज का अध्ययन कर पता लगायें कि कौन-कौन व्यक्ति यहॉ दिन-प्रतिदिन आते हैं। साथ ही बगल में स्थित इंश्यूरेंस एवं पर्यावरण ऑफिस के पंजीकरण की जांच करने के भी निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एआरटीओ दफ्तर के मुआयने में  लिपिक अजहर के काउंटर से उनके द्वारा बतायी गई धनराशि 11050 रूपये से 2650 रूपये अधिक यानी 13700 रूपये पाई, जिस पर बाबू अजहर अमहद को  तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था, पत्रावलियों के रख-रखाव ठीक नहीं पाया गया,जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी जाहिर की। डीएम ने इस पर  एआरटीओ एके जैसल का वेतन रोकने के भी निर्देश दिये हैं। डीएम की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें