फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तीन ओवरहेड टैंकों के पंप खराब, पानी को तरसे सैकड़ों लोग

Tue, 03 Jun 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गर्मी में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही ओवरहेड टैंकों के पंप खराब होने की शिकायतें बढ़ गई हैं। आदर्श काॅलोनी, फूल वाली बगिया, घेर आजम खां मोहल्ले में ओवरहेड टैंकों का एक-एक पंप खराब होने के कारण दो दिन तक लोग पानी की आपूर्ति से जूझते रहे। इन इलाकों में एक पंप के जरिये पानी की आपूर्ति की जा रही थी, जिससे कई घरों तक पानी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शहर में मौजूदा समय में वार्ड नंबर 34 में फूलों वाली बगिया, घेर आजम खां मोहल्ले में दो पंप लगे हुए हैं। एक पंप खराब होने के कारण एक पंप से पानी सप्लाई दी जा रही है। यह पंप रविवार से खराब पड़ा है। यही स्थिति आदर्श काॅलोनी की भी है। यहां पर भी एक पंप खराब पड़ा हुआ है, इसकी वजह से यहां पानी का संकट बना हुआ है। मोहल्लों तक आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है।
रविवार के साथ ही सोमवार को पानी न आने से घर में महिलाओं को खाना बनाने में भी परेशानी हुई। लोगों ने मोहल्ले में दूसरे घरों से पानी मांगकर काम चलाया। लोगों ने बताया कि रविवार को ही पालिका से शिकायत की थी, लेकिन टीम नहीं पहुंची। सोमवार को करीब दो बजे के आसपास टीम मोहल्ले में पहुंची और पंप को ठीक किया। देर शाम तक पानी की सप्लाई सुचारु हो सकी।
विज्ञापन



लोगों ने बयां की परेशानी

रविवार को ही पानी की टंकी खाली हो गई थी। शिकायत के बाद भी 24 घंटे तक पालिका की टीम नहीं आई। आदर्श काॅलोनी में एक पंप भी खराब पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं। जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। - हरविंदर सिंह, पूर्व सभासद
-पानी न आने से लोगों को काफी परेशानी हुई। लोगों ने मोहल्ले में एक-दूसरे से पानी लेकर काम चलाया। पालिका को पानी की समस्या को तुरंत ठीक करना चाहिए। - हरीश सचदेवा
-पानी न होने की वजह से घर में खाना बनाने की समस्या हो गई थी। पालिका से शिकायत के बाद भी 24 घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। -संदीप कौर
-रविवार से ही पानी की समस्या हो रही है। सुबह तक बचे हुए पानी से काम चलाया। पीने के पानी की भी किल्ल्त हो गई थी। -शबनम बेगम
वर्जन
सोमवार को टीम को भेजा गया था और पंप की मरम्मत करा दी गई थी। देर शाम तक पानी की आपूर्ति सुचारु हो गई। - दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें