फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जमीन बेचने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से 25 लाख हड़पे, तीन पर केस

Tue, 03 Jun 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मोहल्ला चक निवासी चूड़ी कारोबारी मोहम्मद वसीम से तीन लोगों ने उधमसिंह नगर के बाजपुर में जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़प लिए। बैनामा न कराने पर रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर कार्रवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा स्वार के मोहल्ला अगलगा निवासी तौफीक अहमद, सुबहान और मोहम्मद इमरान पुत्रगण तौफीक अहमद भी उसकी दुकान के पास चूड़ियों और कॉस्मेटिक्स की दुकान चलाते हैं। बताया कि तीनों ने उससे कहा कि बाजपुर के दोराहा में उनकी दो दुकानों की जगह है। जिसे वह बेचना चाहते हैं।
उसने दोनों दुकानों का 25 लाख रुपये में सौदा तय कर लिया और उधार लेकर कई बार में पूरी रकम अदा कर दी। पीड़ित का कहना है कि पूरी रकम देने के बाद उसने बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी आनाकानी करने लगे। ज्यादा दबाव बनाने पर आरोपियों ने 40 दिन के भीतर वापस करने की बात कही। जिसका 18 मार्च 2025 को तहसील में स्टांप कराया। बाद में तहसील स्वार में दूसरा स्टांप कराकर 80 हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

बाद में जब उसने रुपयों के लिए आरोपियों के घर जाकर दबाव बनाना शुरू किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तौफीक अहमद, सुबहान और मोहम्मद इमरान पुत्रगण तौफीक अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें