स्वार (रामपुर)। स्याना में गुड़ व्यापारी प्रदीप अग्रवाल की लूट के बाद हुई हत्या के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने हत्या को लेकर गुस्से का इजहार किया। कहा कि गुड़ व्यापारी प्रदीप अग्रवाल की लूट के बाद गोली मारकर हत्या होने की घटना से साबित होता है कि कानून-व्यवस्था की हालत कितनी लचर है। इसके चलते व्यापारियों ने घटना को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि आए दिन व्यापारियों को लूटा जा रहा है और गोली मारकर उनकी हत्या की जा रही है। व्यापारी पूरी तरह लुट चुका है। व्यापारियों के साथ दिन-व-दिन उत्पीड़न हो रहा है और व्यापारी किसी भी तरह सुरक्षित नहीं हैं। व्यापारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग के नारे लगाए। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष अनवर अली, संरक्षक राकेश चंद्रा, नफीस कादरी, साजिद पाशा, समीर पाशा, शिव औतार सक्सेना मन्नू, अजेंद्र राठौर, गुड्डू भाई, फैज खान, इमरान वारसी, हाशिम शान, अरबाज आलम, शाह जमाल, मो. आसिफ, मेहरबान उर्फ बिल्लू, आरिफ, सलमान, फारुख, इदरीश खान, गगन सचदेवा, इस्लाम, इमरान, फुरकान, जमील अहमद, नरेश, जुनैद, शब्बू और इरफान आदि शामिल रहे।