फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला कोई मामला, कोरोना संक्रमण से राहत का सिलसिला जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में राहत का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में नए संक्रमितों की संख्या शून्य आई है। रविवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2967 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में सक्रिय मामला मात्र एक रह गया है।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। दो माह में संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पास पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक पांच लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। वहीं, जनवरी के बाद फरवरी में जिले में कोरोना से राहत का दौर शुरू होने लगा। फरवरी माह में संक्रमितों से अधिक होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की संख्या आ रही थी। उधर, बुधवार को जिले में एक संक्रमित की पुष्टि हुई थी। मगर, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को राहत भरी खबर आई थी। अब रविवार को भी जिले में संक्रमित की संख्या शून्य आई है। रविवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2967 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, सक्रिय मामला मात्र एक रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें