फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल जुलूस निकालकर व्यापारियों ने किया ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक(रामपुर)। रविवार को नगर निवासी व्यापारी नेता राजू गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने रामपुर नगर पालिका के ईओ के खिलाफ मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रामपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने और गलत मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों ने नगर में पटवाई रोड,होली चौराहा से होते हुए रंगोली मंडप तक मशाल जुलूस निकालकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस दौरान सुजीत छाबड़ा, गुरमीत सिंह, भवनेश भार्गव, रामकिशोर, दीनानाथ, दीपक, शोभित गुप्ता, सोनी, अनूप, धर्मवीर सिंह, कैलशनाथ, अनवर हुसैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें