फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को भी सजे टीकाकरण बूथ, 18054 लोगों ने ली वैक्सीन की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए जिले में रविवार को भी टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया। जिसमें 286 बूथों पर टीकाकरण किया गया। टीकाकरण में 10854 लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से तमाम कवायदें की जा रही हैं। अब जिले में रविवार को भी टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण हो सके और अधिक से अधिक लोग वैक्सीन की डोज ले सकें। रविवार को टीकाकरण के पीछे मंशा ये है कि नौकरीपेशा लोग भी बिना कार्य दिवसों में अवकाश लिए टीका लगवा सकें। हालांकि इसके लिए जिला अस्पताल में शाम पांच बजे के बाद भी विशेष बूथ बनाकर टीकाकरण किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि रविवार को जिले में कुल 286 बूथों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 18054 लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज दी गई। जिसमें 18 से 44 साल आयु वाले 6041 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज और 5579 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 2398 लोगों ने पहली और 2582 लोगों ने दूसरी डोज ली। वहीं रविवार को साठ साल से अधिक आयु वाले 738 लोगों ने पहली और 716 लोगों ने दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें