रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की मुख्य कार्यालय पर हुई बैठक में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमत पर रोष जताया। चेतावनी दी कि यदि अगर मूल्य वृद्धि वापस न ली गई, तो व्यापारी चैन से नहीं बैठेंगे।
रविवार को व्यापार मंडल की सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर आवाज बुलंद की गई। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती हुई कीमतों से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। पूरे देश में व्यापारी समाज व आम जनता के लिए पूर्व से ही चल रही भयंकर आर्थिक मंदी व आर्थिक तबाही से भारी भरकम बेरोजगारी उत्पन्न हो चुकी है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में प्रधानमंत्री से 40 प्रतिशत कमी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। राजीव शर्मा, अरविंद गुप्ता, राजबहादुर यादव, सलविंदर विराट, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, अतुल शर्मा, भुवनेश भार्गव, अनवर अली, राजू गुप्ता, सुजीत सिंह, हाजी मुनव्वर, निलेश वर्मा, तबरेज अली, सुरेश यादव, वीरेंद्र सक्सेना, प्रकाश गुप्ता, फारुख अली आदि मौजूद रहे।