फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर के कटने से खेतों में घुसा पानी, किसानों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अफजलपुर माइनर में अचानक अधिक पानी छोड़े जाने से नहर के कटने के बाद किसानों की खेतों में खड़ी फसल में पानी घुसने का आरोप लगाते हुए किसान भड़क गए। किसानों ने रामपुर-केमरी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन अन्नदाता के प्रदेश अध्यक्ष उस्मान अली पाशा के नेतृत्व में किसान रामपुर-केमरी मार्ग पर एकत्र हो गए। किसानों का आरोप था कि रविवार रात्रि में नहरों में अचानक पानी छोड़ दिया गया। ग्राम पहाड़ी में अफजलपुर माइनर कई जगह से कट गई जिसकी वजह से ग्राम पहाड़ी, भमरौआ तथा अफजलपुर पट्टी के बहुत से किसानों की सैकड़ों एकड़ मटर, लाई और गेहूं की फसलों में ये पानी भर गया है, जिससे फसल जलभराव के कारण खराब हो जाएगी। किसानों के रामपुर-केमरी मार्ग जाम कर प्रदर्शन की सूचना पर सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी फसलों को हुए नुकसान के बारे में बताया। इस पर सीओ सिटी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और उप जिलाधिकारी सदर से किसानों की बात कराई। अधिकारियों ने सप्ताह भर में किसानों की समस्या का समाधान करने की बात कही। जिस पर किसान शांत हुए, इस दौरान करीब एक घंटे तक रामपुर-केमरी मार्ग पर यातायात बाधित रहा। इस दौरान मुशाहिद हुसैन, कमाल पाशा, रामपाल, प्रदीप कुमार, फुरकान, सुनीता, गंगा देवी, कमलेश, आशीष, आसिफ आदि लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें