फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में हल्की बर्फबारी में फंसी बस, रात दो बजे तक ठंड से ठिठुरते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। उपमंडल चौपाल में रविवार रात हुई हल्की बर्फबारी ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। हालत यह रही कि सड़क पर न ही रेत बिछाई गई और बिजली आपूर्ति भी पूरी तरह से ठप रही। इस वजह से नाममात्र बर्फ के बीच वाहनों की आवाजाही थम गई और यात्रियों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रशासन की इस अव्यवस्था के कारण रविवार शाम चामुंडा-नेरवा बस सड़क पर फिसलन होने के कारण नहीं गंतव्य तक नहीं पहुंच पाई। बस छारकी नामक स्थान पर सभी सवारियों को उतारकर लौट गई। उस समय बस में करीब 30 सवारियां बैठी थी। मजबूरी में सवारियों रात दो बजे तक जंगल में ठंड में ठिठुरने को मजबूर रहीं। इसके बाद मार्ग खुलने पर निजी वाहनों को मंगवाकर यात्री किसी तरह से गंतव्य तक पहुंचे। लोगों का कहना है कि अगर लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर रेत और मिट्टी बिछाई होती तो सड़क पर सवारियों को दिक्कत से नहीं जूझना पड़ता।
पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत चांजू रमेश नेहटा ने कहा कि वह चामुंडा-नेरवा बस में यात्रा कर रहे थे। प्रशासन की अव्यवस्था के कारण रात दो बजे तक छारकी के जंगल में ठंड में ठिठुरते रहे। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने अगर सड़क पर रेत या मिट्टी बिछाई होती तो फिसलन नहीं होती। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जगदीश चंद कानूनगो ने कहा कि अचानक बर्फबारी के कारण समस्या हुई है। फिसलन वाली जगह पर रेत बिछाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चौपाल में रहा ब्लैक आउट
नगर पंचायत चौपाल के वार्ड नंबर-4 में नगरवासियों को रविवार रात अंधेरे में बितानी पड़ी। शाम साढ़े सात बजे बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद सोमवार दस बजे बिजली आपूर्ति बहाल पाई।
इस दौरान शहरवासी बिजली बोर्ड के कार्यालय में पर संपर्क करते रहे। मगर किसी ने फोन नहीं सुना। इसके बाद जेई के नंबर पर संपर्क किया तो भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। स्थानीय निवासी यशपाल, भागमल, सलमान, कांता देवी, ईश्वर सिंह, सीमा प्रकाश और कुलदीप ने कहा कि बिजली बोर्ड के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उन्हें सर्द रात अंधेरे में काटनी पड़ी। अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड चंद्र सैन ने कहा कि लाइन में फॉल्ट आने के कारण बिजली चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें