फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून वापस कर एमएसपी पर कानून बनाए सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तेज बारिश के बीच 143 वें दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पिछले 143 दिनों से नेशनल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। रविवार को तेज बारिश के बावजूद भी धरने पर बैठे किसानों को हौसला नहीं डिगा और वह दिन भर धरनास्थल पर डटे रहे। मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि कृषि कानूनों से किसानों को परेशानी है तभी तो वह कड़ाके की ठंड, चिलचिलाती धूप,आंधी व तेज बारिश में भी पिछले दस माह से भी अधिक समय से पूरे देश में आंदोलन कर तीनों कृषि कानूनों को वापस कर एमएसपी पर कानून बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है और किसानों से वार्ता ही नहीं कर रही है। किसानों की समस्याओं को समझते हुए केंद्र सरकार तानाशाही छोड़कर देश के किसानों से मांफी मांगे और बिना शर्त काले कानून वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों को राहत दे। किसान अपने हकों की लड़ाई में जीत हासिल कर ही अपने घर वापसी करेगा तथा जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष छिद़दा अली,इरफान हसन,जुम्मा अली,अब्दुल मुस्तफा, इसरार,यामीन,मोहम्मद अबरार, दानिश, फैजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें