भोट (रामपुर)। कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 101वें दिन रविवार को भी धरना जारी रहा। इस दौरान धरने में बैठे कार्यकर्ताओं ने कानून वापसी की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पिछले 101 दिनों से नेशनल हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में बेमियादी धरने पर बैठे हैं। धरने में बैठे किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही छोड़कर देश के किसान एवं मजदूरों से माफी मांगे और बिना शर्त काले कानून वापस लेकर एमएसपी पर कानून बनाकर किसानों को राहत दे। किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा देते हुए उनके परिजनों को मुआवजा दे। केंद्र और प्रदेश सरकार को देश के किसान अब सबक सिखा कर रहेगा। किसान अपनी लड़ाई में जीत हासिल कर ही घर वापसी करेगा तथा जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान शाकिर अली, दिलशाद हुसैन, चंद्रसेन, जुम्मा, फिरासत, अब्दुल मुस्तफा, फरमान, देवीदास, फईम अली, शकील, अनीस, जगदीप आदि मौजूद रहे।