फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हार मानने वाला नहीं, कानून वापसी तक होगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में कोयला टोल प्लाजा पर किसानों का धरना-प्रदर्शन 3वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि कृषि कानून वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब के नेतृत्व में रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा में किसानों का बेमियादी धरना तेरहवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार किसानों की अनदेखी करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी व प्रदर्शन किया। धरने के दौरान मौजूद वक्ताओं ने कहा कि किसान पिछले छह माह से दिल्ली की सीमाओं और देश के सभी टोल प्लाजा पर आंदोलन कर तीनों कृषि कानूनों की वापसी की मांग कर रही है। लेकिन, केंद्र सरकार किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है। सरकार किसानों को कमजोर समझ रही है, लेकिन देश का किसान कमजोर नहीं है और वह हार मानने वाला भी नहीं है। इसलिए, जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मोहम्मद तालिब, छिद्दा नेता, मोहम्मद सलीम, रईस अहमद, रजा अली, सतनाम सिंह, जगदीप सिंह, अफजाल मियां, मुजफ्फर अली, तौकीर अहमद, जब्बार, नाजिर हसन, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें