फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू अंबावता कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य राज्यमंत्री के काफिले का घेराव कर रोका, समस्याओं को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भाकियू अंबावता कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री के जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना पर भाकियू अंबावता कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए और राज्यमंत्री के काफिले को अस्पताल गेट पर रोक लिया। इसके बाद किसानों ने स्वास्थ्य विभाग संबंधी समस्याओं से अवगत कराया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बदहाल होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। हनीफ वारसी ने कहा कि जिले में सैकड़ों अस्पताल और मेटरनिटी सेंटर फर्जी चल रहे हैं। जिनके संबंध में शिकायत भी की गई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली की प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं तो कार्यकर्ता सीएमओ दफ्तर से उठकर जिला असपताल पहुंच गए। इस दौरान राज्यमंत्री का काफिला अस्पताल गेट से बाहर निकल रहा था। इस पर कार्यकर्ताओं ने काफिला रोक लिया और राज्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर राज्यमंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता भानु प्रताप गंगवार, जिला संयोजक हारुन खान, प्रदेश सचिव कामरान खान, जिला महासचिव रईस अहमद, नजराना बेगम , राशिद अंसारी, गुरविंदर सिंह, नफीस अहमद, खलील अहमद, नसीर खान, नईम कश्मीरी, राशिद, राजीव गंगवार, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, दिनेश कुमार, लतीफ अहमद, किशनपाल, रामस्वरूप, रिजवान अंसारी, इसरार अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें