फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर में हंगामा, प्रदर्शन

Fri, 03 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में उप निबंधक कार्यालय पर हंगामा करते अधिवक्ता और ग्रामीण।
विज्ञापन

विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तर  में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ अब एक बार फिर हंगामा हो गया। यहां वकीलों  व दस्तावेज लेखकों व ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी सब रजिस्टर कार्यालय में हंगामा  किया। साथ ही इस दौरान एआईजी स्टांप व सब रजिस्टार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 

रजिस्ट्री दफ्तर में निजी तौर पर कर्मियों के रखे जाने के  खिलाफ बुधवार को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। हंगामे का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। यहां पहुंचे लोगों ने रजिस्ट्री कराने के  लिए जाने वाले स्टांप शुल्क देने के बाद भी उनको परेशान किया जा रहा है।  अफसर निजी कर्मियों को रखकर भ्रष्टाचार फैला रहे हैं। इस दौरान जमकर हंगामा  हुआ। उनका कहना था कि अफसरों की शह पर भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है। सब  रजिस्टार और एआईजी पर भी गंभीर आरोप लगाया। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


कहा कि कुछ लोग सब रजिस्ट्रार से साठगांठ कर यहां भ्रष्टाचार फैला रहे हैं,जिसकी वजह से आक्रोश है। कहा कि आम लोगों का शोषण किया जा रहा है,जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मामले में डीएम से भी शिकायत की गई है। कहा कि कालाधन अपने खातों में जमा कराया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मौके पर अधिवक्ता प्रदीप कुमार सक्सेना, राजकुमार, दिलीप सक्सेना, अतुल सक्सेना, विख्यात सक्सेना, भरत पुठिया, पंकज सक्सेना, राजीव सक्सेना, कृष्ण गुप्ता, मोअज्जम खां, शादाब मियां, जगदीश भाटिया, इशरत मियां, प्रवीन कुमार, प्रमोद सक्सेना, सलीमउ्ददीन, अकरम मियां, सचिन सक्सेना, अभिलाष, विकास आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें