फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कारपेंटर की मौत

Thu, 02 Feb 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बिलासपुर- मिलक रोड पर तेज गति में जा रही एक कार ने बाइक सवार एक कारपेंटर को रौंद दिया, जिससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत से  घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर जागीर निवासी मोहम्मद यासीन (25) पुत्र मोहम्मद हनीफ गांव में ही बढ़ई का काम करता था। बुधवार की अपराह्न करीब एक बजे वह बाइक से पड़ोस के गांव खानपुर जदीद निवासी एक किसी कारीगर को बुलाने उसके घर गया था। वह बाइक द्वारा अपने घर को वापस लौट रहा था। गांव से निकलते ही बिलासपुर- मिलक रोड पर बिलासपुर की तरफ से जा रही एक कार के चालक ने लापरवाही से बाइक सवार को रौंद दिया। इसके बाद चालक घटना को अंजाम देने के बाद कार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर केमरी पुलिस व एंबुलेंस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में मिलक अस्पताल भेज दिया। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए, जहां उसकी उपचार के दौरान ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें