रामपुर। मोबाइल और कंप्यूटर के प्रयोग की वजह से लोगों की आंखों में ड्राईनेस की समस्या बढ़ने लगी है। जिससे रोशनी कम होना, सिर दर्द आदि की समस्या होने लगी है। जिला अस्पताल में इसके प्रतिदिन दस से बारह मरीज आ रहे हैं।
नई तकनीक के प्रयोग से बच्चे और बड़ों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। स्मार्ट फोन और कंप्यूटर स्क्रीन का ज्यादा प्रयोग करने से लोगों की आंखों में ड्राइनेस की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। जिला अस्पताल में रोजाना दस से बारह लोग इसी समस्या से ग्रसित आ रहे हैं। आज के दौर में तकनीकी प्रयोग से काम जितना आसान हो गया है। इसका प्रयोग समस्या भी पैदा कर रहा है। पढ़ाई के साथ ही कार्य में स्मार्टफोन और कंप्यूटर का प्रयोग अधिक किया जा रहा हैं। ज्यादा समय तक स्क्रीन देखने का असर उनकी आंखों पर भी पड़ रहा है। छोटी सी उम्र में बच्चों की आंखों के कमजोर होने का मुख्य कारण इस स्मार्ट फोन का ज्यादा उपयोग करना है। जिला अस्पताल में रोजाना आंखों से संबंधित 50 से अधिक मरीज आ रहे हैं। जिममें बुजुर्गों में मोतियाबिंद की समस्या ज्यादा दिखाई देती है। जबकि, बच्चों के साथ युवाओं में ड्राइनेस और रिफेक्टिकल एरर की समस्या ज्यादा दिखाई देती है।