फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में प्रधानाचार्य ने दी गवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के आजम खां के पुत्र व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट के मामले में शुक्रवार को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें एक स्कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट पहुंचे। जहां उन्होंने गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा जिरह की गई। लेकिन, उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें विधायक अब्दुल्ला आजम की जमानत कोर्ट द्वारा मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में चल रही है। शुक्रवार को इस मामले में गवाही देने के लिए एक स्कूल के प्रधानाचार्य कोर्ट पहुंचे, जहां उन्होंने गवाही दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता द्वारा जिरह की गई। उनकी जिरह पूरी नहीं हो सकी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें