फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नवरात्र पर्व में मंदिरों में लौटेगी रौनक

विज्ञापन
नवरात्र के लिए सजा खेगसू माता मंदिर - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर/डंसा । रामपुर और आसपास के मंदिर आज से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र को लेकर पूरी तरह से सज गए हैं। मां भीमाकाली मंदिर सराहन, श्राईकोटी माता मंदिर, मां महिषासुर मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर रामपुर सहित आसपास के मंदिरों को नवरात्र के लिए विशेष प्रकार से सजाया गया है। मंदिर सुबह सात बजे से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कोविड महामारी के चलते दो साल बाद इस वर्ष हजारों भक्त मां के दरबार में शीश नवाएंगे और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

नवरात्र पर्व पर परशुराम की चार ठहरियों के तहत स्थापित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिकारी काली माता, मंगला काली माता मंदिर, भगवती माता डंसा सहित श्राईकोटी माता मंदिर में आज से रौनक लौटेगी। मंदिर कमेटियों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
गौर हो कि हर साल चैत्र और शरद नवरात्रों में इन मंदिरों में आशीर्वाद पाने के लिए हजारों की संख्या में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कोरोना के चलते बीते दो साल में मंदिरों में वाले श्रद्धालुओं की संख्या जरूर घटी है, लेकिन इस बार भारी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्राईकोटी आने वाले श्रद्धालु रामपुर से डंसा पनोली होते हुए बाहलीधार सड़क से कम दूरी तय कर पहुंच सकते हैं। 6 वैली स्थित शिकारी काली माता मंदिर श्रद्धालु वाया शिंगला रचोली मार्ग से सनेई होते हुए चरानी तक छोटे वाहनों से पहुंच सकते हैं। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी, महासचिव जीएल डमालु, उपप्रधान गौरी दत्त नेगी और कोषाध्यक्ष डीडी शर्मा ने कहा कि शिकारी काली माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर मंदिर समिति की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगला काली माता मंदिर लालसा में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। मंगला काली मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और जागरण की व्यवस्था भी की जाती है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें