फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज और कल होगा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मंगलवार व बुधवार को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम वर्चुअली संपन्न होगा। जिसमें हर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी वर्चुअली ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों से जुड़ेंगे और शपथ ग्रहण कराएंगे। इसके बाद ग्राम प्रधानों को अधिकार प्रदान किया जाएगा। कोरम पूरा न होने के कारण जिले में कुल 680 ग्राम पंचायतों में 209 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण अभी तक नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर सके थे। अब शासन ने मंगलवार व बुधवार को शेड्यूल के अनुसार वर्चुअली ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके लिए सभी ब्लॉकों में तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र कुुमार सिंह ने बताया कि जिले में मंगलवार व बुधवार को शपथ ग्रहण के लिए ग्राम पंचायतवार शेडयूल तय कर दिया गया है।
जिसमें सुबह दस बजे से वर्चुअली माध्यम से शपथ ग्रहण होगा। इस दौरान ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव संबंधित पंचायत घर पर कुछ सदस्यों के साथ मौजूद रहेंगे। जबकि शेष ग्राम पंचायत सदस्य घरों से ही वर्चुअली शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। इस दौरान सभी बीडीओ वर्चुअली जुड़ेंगे और ग्राम प्रधानों को सचिवों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कराएंगे। इसके साथ ही जिले में 290 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें