फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दिवाली पर फटा प्रदूषण बम, 375 पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दिवाली पर रात भर हुई आतिशबाजी से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया। सोमवार सुबह जिले का एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 375 तक पहुंच गया। वहीं पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 200 के करीब रहा था। बढ़ते हुए वायु प्रदूषण से अस्थमा के मरीजों की परेशानी और बढ़ गई। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

रामपुर की आबोहवा मौसम बदलाव के साथ खराब होती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से लगातार वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। दिवाली पर पटाखे जलाने से स्थिति बेहद खतरनाक हो गए। रविवार शाम सात बजे शहर में एक्यूआई करीब 180 दर्ज किया गया था, लेकिन इसके बाद एक्यूआई का मीटर चढ़ता चला गया। रविवार रात करीब 12 बजे एक्यूआई 325 तक पहुंच गया और सोमवार की सुबह करीब आठ बजे एक्यूआई 375 आंका गया।
आतिशाबाजी के चलते वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया। इस बार दिवाली पर एक्यूआई पिछले साल के मुकाबले अधिक रहा। पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई 200 के करीब रहा था। वायु प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


पराली भी बिगाड़ रही आबोहवा
रामपुर में खेतों में जलती पराली भी हवा बिगाड़ रही है। पराली जलाने पर प्रशासन और शासन सख्त है। इसके बाद भी पराली जलने से नहीं रुक पा रही है। लोग इससे काफी परेशान हैं। जिले के बिलासपुर और स्वार क्षेत्र में पराली ज्यादा जलाई जा रही है। जिले में पराली जलाने पर अब तक तीस किसानों पर करीब सात लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। कृषि विभाग प्रशासनिक अफसरों के सहयोग से पराली जलाने पर कार्रवाई कर रहा है। इसके बाद भी पराली जलाने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।
विज्ञापन



प्रदूषण से बचाव के तरीके
- प्रदूषण से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें।
- भरपूर पानी पीएं। ऐसा करने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद मिलती है।
- वायु गुणवत्ता खराब होने पर घर से बाहर न निकलें।
- नियमित व्यायाम करें। इससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।

ये न करें
-घर के अंदर धूम्रपान करने से बचें।
- घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें।
- कम गुणवत्ता वाले मास्क का उपयोग न करें।
- घर में एयर फ्रेशनर का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।
- ठंड से बचाव के लिए लकड़ी या टायर न जलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें