फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री को लेकर सतर्क रही पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और आचार्य प्रमोद कृष्णम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। हाईवे पर बेरिकेडिंग करने के बाद पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। रामपुर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मूंढापांडे टोल पर पहुंच गए। जहां सचिन पायलट के काफिले को पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद वापस उन्हें मुरादाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेसी नेताओं को भी भनक लग गई, जिसके बाद कांग्रेस पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्रहमान खां बब्लू, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सचिन त्रिवेदी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष काशिफ खां, नौमान खां समेत तमाम कांग्रेसी नेता कोसी नदी स्थित जीरो प्वाइंट पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स भी पहुंचना शुरू हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हाईवे पर बेरिकेडिंग करानी शुरू कर दी। इस बीच सूचना मिली कि सचिन पायलट के काफिले को मूंढापांडे टोल प्लाजा पर रोक लिया है। इसके बाद कांग्रेसी और एएसपी फोर्स के साथ टोल प्लाजा पहुंच गए। वहां काफी देर तक हंगामा और नारेबाजी होती रही, जिसके बाद अधिकारी सचिन पायलट व कांग्रेस के अन्य नेताओं को मुरादाबाद लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें