फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो कैश पर भड़की पब्लिक, हंगामा-नारेबाजी

Sat, 24 Dec 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मिलक/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के मिलक में शुक्रवार को कैश न मिलने पर हाईवे पर हंगामा करते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन

प्रथमा बैंक में नो कैश का नोटिस लगने पर खातेदार भड़क गए। बैंक के खिलाफ नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान जाम लगने पर पुलिस भी पहुंच गई। जाम खुलवाने को लेकर लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। 

नगर और क्षेत्र की बैंकों में कैश किल्लत को लेकर खातेदारों का सब्र जवाब दे गया है। प्रथमा बैंक शाखा में दो दिन से कैश नहीं था। खातेदारों के मुताबिक, प्रबंधक ने शुक्रवार को कैश देने का वादा किया था। जिसको लेकर वह लोग सुबह से ही बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे लेकिन 11 बजे तक प्रबंधक नहीं आए। पहले स्टाफ प्रबंधक के आने की बात करता रहा, लेकिन बाद में नो कैश को नोटिस चस्पा कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस देखते ही खातेदार भड़क गए। उनका कहना था बैंक वाले परेशान कर रहे हैं और अपने चहेते लोगों को भुगतान करते हैं। उनका कहना था कि शुक्रवार की साप्ताहिक बाजार से उनको घरेलू सामान लेकर जाना था और उनके पास खरीदने को रुपये नहीं हैं। इसके बाद महिलाएं और पुरुष हाईवे पर पहुंच गए और उन्होंने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। 


जाम खुलवाने को लेकर पुलिस और लोगों के बीच नोकझोंक हुई। बाद में पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें