फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश न मिलने पर नैनीताल हाईवे किया जाम

Fri, 23 Dec 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो./ बिलासपुर/भोट/मिलक/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
भोट में स्टेट बैंक के खिलाफ ग्राहकों ने  हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर एक घंटा प्रदर्शन किया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर जाम को खोला।

गुरुवार  की सुबह पांच बजे  से ही नगर व  क्षेत्र की  सभी बैंकों के बाहर नोट निकालने   वालों की  कतारें लगनी  शुरु हो गईं। बैंक  खुलते ही जबरन लोग कतारों से  बाहर   निकलकर बैंकों में  घुसने का प्रयास  करने लगे। इसको लेकर ग्राहकों  में  काफी धक्का मुक्की भी हुई। भोट  स्थित भारतीय स्टेट  बैंक पर  दिन निकलते ही   लाइनें लगनी शुरु हो गई। लाइनों में लगे  लोगों को सुबह दस बजे  पहुंचे बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को बताया  कि उनकी बैंक को कैश ही नहीं मिल  रहा है, लिहाजा वह आज किसी को भी भुगतान नहीं  कर पाएंगे।

 केवल कैश  जमा   करने का कार्य ही करेंगे। इस पर ग्राहकों  में बैंक के  प्रति रोष फैल  गया।   उन्होंने बैंक के खिलाफ  हंगामा शुरू कर दिया कि वह  दो   सप्ताह से लगातार आ रहे हैं, मगर  उन्हें नए नोट नहीं  दिए जा रहे हैं।   उन्होंने बैंक कर्मियों पर प्रभावशाली  लोगों से सांठगांठ  कर रात में उन्हें नए नोट  देने का भी आरोप लगाते हुए नैनीताल हाईवे  पर प्रदर्शन  करते हुए जाम लगा दिया। इससे नैनीताल हाईवे पर   रुद्रपुर व रामपुर  की ओर   से आने वाले वाहन जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर करीब एक घंटे  बाद भोट थाना  प्रभारी जीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।  पुलिस  ने फोन पर शाखा प्रबंधक से बात की तो उन्होंने कैश मिलने पर ही भुगतान बांटने  की बात कही। इसके बाद पुलिस ने टोकन सभी को दिलवाकर दोपहर बाद  बैंक आने को   कहा। जाम   लगाने वालों  में भोट, मनकरा, सनकरा, नरखेड़ा, मिलक मुंडी, मुंडिया निकट  मनकरा आदि  गांवों के लोग मुख्य   थे। जबकि, प्रथमा बैंक,  सेंट्रल बैंक  आफ इंडिया, स्टेट बैंक, बैंक आफ बड़ौदा  आदि  बैंकों पर भी नोट लेने वालों  की  पूरे दिन भीड़ रही। उधर, मिलक की भारतीय स्टेट बैंक शाखा और पीएनबी ने कैश बांटा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें