फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के बलिदान से प्रेरित हों युवा, राष्ट्र निर्माण में निभाएं अहम भूमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बलिदान दिवस आयोजन समिति की ओर से शहर में शहीदी दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की तस्वीर के साथ तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति नारों की गूंज के बीच डीजे पर गाने बजते रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित शहीदी दिवस की शुरुआत सभी वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद शहीदों को नमन करते हुए युवाओं को देश के उत्थान के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता तीर्थांकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद के डायरेक्टर डॉ. विपिन जैन ने कहा कि युवाओं को गुलामी के दौर की गाथाओं से सीख लेनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि इस देश ने आजादी के लिए कितने वीरों को खोया है। शहीदों का इस बलिदान को यादकर युवाओं को राष्ट्र रक्षा और देश के प्रति समर्पण भाव रखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव अग्रवाल ने की। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक उपेंद्र मिश्रा, योगेंद्र सिंह चौहान, सूर्यप्रकाश पाल, आकाश सक्सेना, भारत भूषण गुप्ता, पंकज सिंह, रवि शर्मा, पारसमणि वशिष्ठ, अभिषेक सागर आदि उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर बसपा कार्यालय पर भी शहीद दिवस पर मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार सागर निरंकारी ने कहा कि देश की आजादी में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का योगदान और बलिदान कोई भी देशवासी भुला नहीं सकता। इस अवसर पर रमेश श्रीवास्तव, हबीबुर्रहमान, ऋषि गौतम, शाकिर पहलवान ,राकेश सागर, सुशील सागर, सोनू सागर, आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें