फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर भेजे गए पटवाई एसओ, चार अन्य पुलिस कर्मी भी जिले से हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पटवाई में महिला के साथ दुष्कर्म और उसके द्वारा जहरीले पदार्थ सेवन कर लिए जाने के मामले में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिस कर्मियों का जनपद से बाहर तबादला कर दिया गया है। एसओ पटवाई को बिजनौर और महिला सिपाही सुषमा को मुरादाबाद भेजा गया है। तीन अन्य पुलिस कमियों हेड कांस्टेबिल रविकांत, महिला सिपाही पूनम रानी और सुबोध को मुरादाबाद पुलिस लाइन से अटैच किया गया है। ये तीनों अमरोहा के रहने वाले हैं। आईजी ने रमित शर्मा ने एडीजी से इन तीनों का तबादला रेंज से बाहर करने की संस्तुति कर दी है। आईजी ने आदेश दिया है पटवाई चौराहे पर जो लोग मजमा लगाकर खड़े रहते हैं उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र की एक महिला ने सिपाही अमित कुमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। पीड़िता शुक्रवार को थाने में अपना बयान दर्ज कराने गई थी,उसके बाद घर जाकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच पुलिस ने आरोपी सिपाही की गिरफ्तारी दिखाकर उसे जेल भेज दिया। इस मामले में पीड़िता के पति ने पुलिस के साथ-साथ क्षेत्र के कुछ लोगों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले में शनिवार को आईजी रमित शर्मा ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके पति से बात की थी। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना भी किया था। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उन्होंने पटवाई थाने का एसओ मनोज कुमार, तीन सिपाहियों और एक हेड कांस्टेबिल को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया था। रविवार की शाम उन्होंने पटवाई एसओ मनोज कुमार सहित पांचों पुलिस कर्मियों का तबादला करने संबंधी आदेश जारी कर दिया। आईजी ने बताया कि पूरे मामले की विवेचना सीओ मिलक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि पटवाई चौराहे पर जो लोग मजमा लगाकर खड़े रहते हैं उनके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी। पटवाई चौराहे पर खड़े रहने वाले कुछ लोगों पर ही पीड़िता के पति ने दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें