फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी के साथ बढ़े वायरल फीवर के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना के साथ ही वायरल फीवर भी जोर पकड़ रहा है। बीते दो सप्ताह में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में एकदम से बढ़ोतरी हुई है। आलम यह है कि जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंच रहे मरीज 90 फीसदी में बुखार खांसी और जुकाम की शिकायत के है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन चालिस से पचास मरीज वायरल फीवर के पहुंच रहे है। जबकि , दो सप्ताह पहले यह आकड़ा बीस से तीस तक था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बीते करीब एक माह पहले बुखार के मरीज काफी कम थे। लेकिन, अब अचानक से सर्दी बढ़ने की वजह से बुखार खासकर वायरल फीवर के मरीज दो सप्ताह से बढ़ गए है। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन, अच्छी बात यह है कि मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। दोनों में चार से पांच दिन में मरीज ठीक हो रहे हैं। लोग सर्दी से बचाव के साथ खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें