फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 276 ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन शुरू हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के 34 वार्डों के लिए 276 दावेदारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इसके अलावा विकास खंड कार्यालयों में भी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किए गए। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थलों का जायजा लिया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रामपुर में पहले चरण में संपन्न होने हैं। लिहाजा, यहां नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं, जबकि ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान सदस्य पद के लिए संबंधित विकासखंड में नामांकन पत्र जमा हो रहे हैं। शनिवार को नामांकन का पहला दिन था। ऐसे में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। नामांकन स्थल से दो सौ मीटर के दायरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया। निर्धारित समय सुबह आठ बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई, जिसके बाद एक एक कर संभावित उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 276 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम, जाहिदा सलाम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू शामिल हैं। जबकि वार्ड 21 से श्रुति और वार्ड 22 से शिवलाल सिंह ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने नामांकन केंद्रों पर जाकर नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 276 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जबकि, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 2299 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें